करेरा। पांच साल से अलग रह रहे पति पत्नी फिर एक बार दूसरे के साथ रहने हेतु सहमत हुए और फिर से न्यायालय परिसर में एक दूसरे को हार पहनाकर सदैव के लिये हुए एक-दूजे का किया वरण किया।
जिला दतिया निवासी रीना (परिवर्तित नाम) का विवाह ग्राम मौजपुर तहसील नरवर निवासी बल्लराम से चार (04)वर्ष पूर्व हुआ था। दोनो के मध्य पारिवारिक समन्वय के कारण विवाद इतना बढ गया कि दोनो को न्यायालय की शरण लेना पडी और न्यायालय दिनेश कुमार खटीक प्रथम जिला न्यायाधीश के समक्ष तलाक का दावा दायर किया। जिसका न्यायाधीश दिनेश कुमार खटीक के अथक प्रयास से एवं वरि. अभिभाषक नवाब सिंह वैषले एवं एजाज खांन अधिवक्ता की लगातार काउसलिंग से पति पत्नि ने एक दूसरे को हार पहनाकर पुराने विवाद का अंतिम निराकरण किया।

न्यायालय परिसर करैरा में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सह प्रथम जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार खटीक एवं द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर नमन कर लोक अदालत के मंच को विवाद के अंतिम समाधान का केन्द्र बताया एवं लोक अदालत के लाभ सस्ता, सुलभ न्याय की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। इस अवसर पर बार अभिभाषक संघ के सचिव रामनरेश तिवारी, अशोक जैन, संजय श्रीवास्तव, संदीप सिकरवार अधिवक्तागणो सहित बैंक, विधुत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। न्यायालय करैरा में कुल 07 खण्डपीठ गठित की गई जिसमें 05 खण्डपीठ व्यवहार न्यायाधीश न्यायालयों की एवं 02 खण्डपीठ जिला न्यायालय की होकर उक्त खण्डपीठों में समाचार लिखे जाने तक लगभग अंतिम रूप से 159 प्रकरण निराकृत हुए। विधुत प्रकरणो के लिये पृथक से खण्डपीठ गठित कर उक्त खण्डपीठ में समाचार लिखे जाने तक 75 प्रकरण निराकृत हुए। नगरपरिषद के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में जलकर में 06 प्रकरण निराकृत होकर 47710/-एवं समेकित कर के 06 प्रकरण निराकृत होकर 28505 रू की वसूली की गई एवं बैंक के प्रीलिटगेशन के प्रकरणों में 2092600/- रू की वसूली की गई। श्रीमती आकंाक्षा यादव, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री भूपेन्द्र सिंह, सुश्री काजल रेनीवाल, श्री रज्नेश पाल की खण्डपीठ में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
