न्यायालय परिसर में गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में अंतरर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर करैरा न्यायालय परिसर में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा के समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रातः 11ः00 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 4:00 बजे तक आयोजित हुआ। सीबीएमओ, चिकित्सक तथा सहायकगण के द्वारा न्यायाधीशगण न्यायालयीन कर्मचारीगण, सहित अभिभाषकगण एवं न्यायालय परिसर में उपस्थित पक्षकारगण का उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण किया

गया। इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष त.वि.से.स. दिनेश कुमार खटीक के द्वारा तन्दुरूस्ती पर बल देकर सबकेे बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ आशीष अग्रवाल,डॉ अजय सिंह बैसला सी एच ओ, नृपाल सिंह चौहान, श्रीमती अहिल्या जोशी ए एन एम,कुलदीप लक्षकार फार्मासिस्ट द्वारा शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, आंखो, एच.आई.वी.परीक्षण , हीमोग्लोबिन परीक्षण के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 150 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डा0अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर के माध्यम से लाभान्वित व्यक्तियों को निःशुल्क औषधि वितरित की गई है। इस अवसर पर न्यायाधीशगण श्रीमती मोनिका आध्या, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री भूपेन्द्र सिंह, सुश्री काजल रेनीवाल, श्री रज्नेश पाल सहित अभिभाषक रामशरण तिवारी, पी0डी0गुप्ता, भरतराम शर्मा, एल0के0चतुर्वेदी, राजीव भार्गव, बी0के0गुप्ता, धनीराम यादव, एच0एन0गुप्ता, रामनरेश तिवारी, नवाबसिंह वैषले, के.पी.सक्सेना, अशोक जैन,धनीराम लोधी, धनजंय पाण्डे, हर्षवर्धन दुबे, सतीश सेन, अतुल भार्गव, संजय सक्सेना, नायब नाजिर पवन राजपूत सहित अन्य अभिभाषकगण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!