विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कई गांवों के युवाओं को वितरित की क्रिकेट किट

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा ।खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने आज करैरा विधानसभा कार्यालय सें उन्होंने मामेनी कला, बरोदी और नारही गांवों के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की

क्रिकेट किट मिलने पर युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई खिलाड़ियों ने विधायक रमेश प्रसाद खटीक का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते है।

विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ना मेरी प्राथमिकता है हमारे क्षेत्र में खेल के प्रति जुनून है, जरूरत है उन्हें सही दिशा और संसाधनों की आगे भी खिलाड़ियों को सभी आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी करैरा का नाम रोशन कर सकें उन्होंने आगे कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और भविष्य निर्माण का सबसे मजबूत माध्यम है खेलों से युवाओं में टीमवर्क, लगन और आत्मविश्वास पैदा होता है विधायक ने यह भी बताया कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार और खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!