दूल्हे को झपकी आई, बोलेरो नहर में गिरी: सातों सवारों की जान बची

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

मुरैना। जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। दूल्हे मनीष को ड्राइविंग के दौरान अचानक नींद का झपका आ गया, जिससे बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नहर में जा गिरा। नहर में करीब 6-7 फीट पानी होने के कारण बोलेरो आधी से ज्यादा डूब गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 महीने की एक बच्ची भी शामिल थी। हादसे के बावजूद सभी लोग समय रहते गाड़ी से निकलकर छत पर चढ़ गए और उनकी जान बच गई।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!