टीकमगढ़। जिले ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्य में 100% डिजिटाइजेशन प्राप्त कर लिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी EROs, AEROs, पर्यवेक्षकों और BLOs को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी।

साथ ही उन्होंने सभी – DEO, CEOJPs, CMOs तथा अन्य विभागों के सहयोगी अधिकारियों—जिनमें पटवारी, GRS, पंचायत सचिव,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण , तकनीशियन और अन्य कर्मचारीगण शामिल हैं, सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य में उनके योगदान के लिए बधाई दी।
श्री श्रोत्रिय ने कहा की जो मतदाता अपनी 2003 की मैपिंग नहीं करा सकें हैं, उनके लिए सब मिलकर 11 दिसम्बर तक प्रयास करेंगे, ताकि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को भी मैप किया जा सके।
