सिंधिया के काफ़िले में भिड़ी गाड़िया,SDOP और तहसीलदार घायल

0 minutes, 1 second Read
0Shares

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में शुक्रवार देर रात गुना नाके के पास केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में अचानक हड़कंप मच गया, जब काफिले की दो गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। हादसे में अशोकनगर SDOP विवेक शर्मा और तहसीलदार भारतेंदु यादव घायल हो गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उपचार जारी है।

मंत्री सिंधिया चंदेरी महोत्सव का शुभारंभ कर शहर से गुजर रहे थे। इसी दौरान काफिले में चल रही एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही अधिकारीयों की गाड़ियां टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

कोतवाली पुलिस के अनुसार – 

काफिला स्वागत के दौरान अचानक रुका, तभी पीछे से फॉर्च्यूनर ने SDOP की कार को टक्कर मारी, जिसके तुरंत बाद तहसीलदार की गाड़ी भी भिड़ गई। हादसे में दोनों अफसरों को चोट आई है। फॉर्च्यूनर किसकी थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई इसे मुंगावली विधायक की कार बता रहा है, तो कोई किसी अन्य अधिकारी की। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!