पी एम श्री स्कूलों के अतिथि खेल शिक्षकों को छे माह से वेतन नहीं मिला।

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


जिला कलेक्टर समेत डीईओ के संज्ञान में होने के बावजूद मामला आधार में
करेरा। शिक्षा विभाग में केंद्र शासन के अति महत्व की योजना के तहत जिसने सबसे ज्यादा राशि इन पीएम श्री स्कूलों के लिए आवंटित की जाती है इनमें पदस्थ खेल अतिथि शिक्षकों को पिछले कुछ माहों समेत वर्तमान सत्र का वेतन अब तक प्रदान नहीं किया गया है।जिनसे इन शिक्षकों की इनकी रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।
अतिथि खेल शिक्षकों ने जिला कलेक्टर समेत डीपीआई भोपाल से उनके संज्ञान में लाकर इसकी शिकायत भी की है उसके बाबजूद जिले के शिक्षा विभाग के अफसरों की मनमानियां पीएमश्री स्कूलों में लगातार कार्य किए

जाने के पश्चात भी शिक्षा विभाग के अधिकारी यह कहते हुए कि बजट न होने से वेतन नहीं बन सका है वेतन जारी करने में घिर लापरवाही बरत रहे हैं।अतिथि शिक्षकों को हर माह की जगह पिछले सत्र का भी वेतन न दिया जाना यह अफसरों की घोर लापरवाही का एक नमूना है कि जिन अतिथियों को सिर्फ दस हजार रुपए में कार्य करना होता है उन्हें छे छे माह का वेतन तक न दिया जाए तो उनके परिवार की गुजर कैसे होगी। जब इस वारे में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी स्वीटी मंगल से इस खेल अतिथि शिक्षकों को वेतन न मिलने पर प्रतिक्रिया चाही गई तो उनका कहना था कि इसे जिले से जारी किया जाता है इस वारे में उन्होंने शीघ्र वेतन प्रदान कराने का आश्वासन दिया। उधर खेल अतिथि शिक्षकों ने प्रभारी मंत्री के आगमन पर उन्हें ज्ञापन दिए जाने की बात भी की।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!