रहरगवां में 25 लाख की लागत से बने नवीन सामुदायिक भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने ग्राम पंचायत रहरगवां में 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच राहुल परमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत किया

कार्यक्रम के दौरान सरपंच राहुल परमार ने पंचायत की आवश्यकता बताते हुए दो स्थानों पर हैंडपंप स्थापना तथा पानी के टैंकर की मांग रखी विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने तत्परता दिखाते हुए तीनों मांगों को पूरा करने की घोषणा की और विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर शीघ्र हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए।

उपस्थित जानो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि करैरा तहसील में सबसे पहले ग्राम पंचायत रहरगवां में सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है, जो गर्व की बात है इसके लिए मैं सरपंच सहित पूरी पंचायत टीम को धन्यवाद देता हूं

कार्यक्रम में करैरा तहसीलदार कल्पना शर्मा सिरसौद मंडल अध्यक्ष बृजेश लोधी, संतोष लोधी, अत्री पांडे, शिवम लोधी, रामकुमार लोधी, पवन निगोती प्रदीप पहारिया, सुल्तान सिंह लोधी सहित अनेक ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.!!

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!