पत्रकार ने दिया ईमानदारी का परिचय,सड़क पर मिला मोबाइल थाने पहुँच कर किया जमा

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

मोवाइल मालिक पहुँचा थाने दिया धन्यवाद

करैरा । काली माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक महंगा स्मार्टफोन पड़ा देख कोई उसे उठाकर चुपचाप चला जाता, लेकिन शहर के एक पत्रकार ने ईमानदारी की एक अच्छी मिसाल कायम करते हुए लावारिस मिले मोवाइल को थाने में जमा कर दिया । कुछ देर बाद मोवाइल मालिक भी थाने पहुचां और अपना खोया मोवाइल फोन पाकर खुश हो गया उसने पत्रकार का धन्यवाद किया। पत्रकार कमलेश तिवारी को शुक्रवार दोपहर शिवपुरी रोड़ स्थित कालीमाता मंदिर परिसर के पास एक मोबाइल फ़ोन पड़ा मिला। फ़ोन लॉक था, इसलिए मालिक का पता लगाना मुश्किल था। बिना एक पल गँवाए कमलेश सीधे करैरा थाने पहुँचे और वहाँ

ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अंजलि सिंह को फ़ोन सौंप दिया। कमलेश ने थाने में फ़ोन जमा करते हुए कहा कि यह किसी जरूरतमंद का हो सकता है, इसे सुरक्षित उसके मालिक तक पहुँचाना चाहिए। कुछ ही देर बाद थाने में एक युवक भागा-भागा आया। उसने बताया कि उसका फ़ोन काली माता मंदिर के पास गिर गया था। उपनिरीक्षक अंजली सिंह ने पूछताछ के बाद फ़ोन की पहचान कराते हुए उसे लौटा दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर युवक की खुशी का ठिकाना न रहा। उसने तुरंत कमलेश तिवारी को दिल से धन्यवाद कहा। युवक ने कहा, “आज के समय में कोई ऐसा ईमानदार इंसान मिलेगा, यह सोचा भी नहीं था। कमलेश भाई ने जो किया, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।” थाना प्रभारी करैरा ने भी कमलेश तिवारी की सराहना की और कहा कि ऐसे युवा समाज का गौरव हैं। उनकी ईमानदारी से लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। कमलेश तिवारी ने कहा यह मेरा फ़र्ज था। जो सही लगता है, वही करना चाहिए।” इस छोटी-सी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है और समाज में अच्छाई करने वाले लोग अभी भी मौजूद हैं।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!