पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला सत्या रावत गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। थाना सतनवाड़ा पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को चयनित कराने वाले आरोपी सत्या रावत उर्फ सत्यराम मीणा को गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कार्यालय सेनानी 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी के पत्र के आधार पर थाना सतनवाड़ा में अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 420, 419 भादवि एवं 3/4 परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
जांच के दौरान प्रकरण में धारा 467, 468, 471 एवं 120B भादवि भी जोड़ी गईं।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सतनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

आरोप है कि आरोपी सत्या रावत ने मुख्य अभ्यर्थी मोनू रावत के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट बदलकर उसे अनुचित तरीके से भर्ती प्रक्रिया में लाभ दिलाने का प्रयास किया था।

थाना सतनवाड़ा पुलिस ने आरोपी सत्या रावत उर्फ सत्यराम मीणा (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम झुण्डपुरा, थाना सबलगढ़, जिला मुरैना को 18 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!