रसद माफिया इस कदर हावी कि कवरेज करने हुए मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


अभद्रता करने के साथ ही धक्का मुक्की करने के साथ मारपीट पर हुए आमादा, एफआईआर दर्ज
शिवपुरी। जिले में खनिज माफिया, भू- माफिया, नशा माफिया के साथ रसद माफिया भी पूरी तरह से हावी हैं। रसद माफिया तो कवरेज करने हुए मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे। सोमवार को मायापुर की पंचायत पहाड़ाखुर्द की शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर ऐसा ही कुछ हुआ। जिस पर मीडियाकर्मियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।


ज्ञात रहे कि केंद्रीय मंत्री ने चुनाव जीतने के बाद सार्वजनिक मंच से कहा था कि मेरे संसदीय क्षेत्र में मफ़ियाराज नहीं चलेगा। हालात उनके दावों के विपरीत बन गए, और मफ़ियाराज इतना हावी हो गया कि वो किसी को भी ठिकाने लगाने की धमकी दे रहा है। पहाड़ाखुर्द उचित मूल्य की दुकान पर 3-4 माह से राशन न मिलने की शिकायत पर सोमवार को पत्रकार जयकुमार झा,प्रदीप जैन, अफजल शाह व प्रवीण मिश्रा के साथ कवरेज करने पहुंचे।
जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे और सेल्समैन उपेंद्र लोधी से जब पूछा कि तुम्हारी कंट्रोल पर राशन नहीं मिल रहा है। यह बात सुनते ही न केवल उपेन्द्र ने गाली गलौच देना शुरू कर दिया। इस बीच अवनेश लोधी व रामकृष्ण लोधी आए, और अभद्रता करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। सेल्समैन गाली देकर पूछ रहा था कि तुम्हे किसने बताया कि यहां राशन नहीं बंटा है, हमें बताओं, हम उसे भी नहीं छोड़ेंगे। मामला बिगड़ते देख मीडियाकर्मी वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे, और मायापुर थाना पहुंचकर सेल्समैन सहित तीनों लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!