◆सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम का आयोजन
करेरा। सरस्वती शिशु मंदिर करेरा में दिनांक रविवार को सप्त शक्ति संगम का आयोजन संपन्न हुआ।
यह आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना के तहत संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ब्रह्म अक्षर ॐ एवं भारत माता की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रथम वक्ता श्रीमती नीता गोस्वामी (प्रांत संयोजिका बालिका शिक्षा एवं सप्त शक्ति संगम प्रांत संयोजिका)द्वितीय वक्ता श्रीमती दीपमाला शर्मा (विभाग संयोजिका शप्त शक्ति शक्ति संगम) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शारदा रामस्वरूप रावत(अध्यक्ष नगर परिषद करेरा) के द्वारा की गई।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अर्चना दुबे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना में नारी में निहित गीता के दसवें अध्याय के चौंतीस वे अध्याय दशवे श्लोक में सात गुण श्री,वाक,स्मृति मेधा,धृति,क्षमा व कीर्ति के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता श्रीमती नीता गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कुटुंब प्रबोधन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने पांच परिवर्तन के तहत पर्यावरण,सामाजिक समरसता स्व का बोध एवं व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति में लक्ष्मी,सरस्वती,दुर्गा का रूप विद्यमान है वह जगत जननी है । हमारी यह मातृशक्ति ही परिवार की एवं समाज की धुरी है
द्वितीय वक्ताश्रीमती दीपमाला शर्मा ने भारत के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की बालिकाओं ने प्रेरणादाई महिलाओं के संदेशों को प्रस्तुत कर सभी को प्रभावितकिया।
कार्यक्रम में उन माता का सम्मान किया गया जिनके बालक बालिका देश सेवा में निकले हैं, एवं संयुक्त परिवार में रह रहे हैं। उनमें श्रीमती मीरा देवी रामदयाल ग्वाल,श्रीमती हेमलता अटल तिवारी,श्रीमती मनीषा सतीश नोगरैया श्रीमती किरण योगेंद्र पांडे एवंश्रीमती हेमवती गुलाब सिंह रावत का स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिन महिलाओं ने सही उत्तर दिए उनका भी सम्मान किया गया अंत में कार्यक्रम में पधारी अतिथि महानुभाव व मातृशक्ति का आभार कार्यक्रम की सह संयोजिका श्रीमती सीमा बंसल ने किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूबी भार्गव विद्यालय की बहनों द्वारा किया गया।
