झांसी से करैरा पुलिस ने वसूली गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा । पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ (IPS) के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं वर्षों से फरार स्थायी एवं वसूली गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना करैरा प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वसूली गिरफ्तारी वारंटी रामकुमार अहिरवार पुत्र कल्लू राम (उम्र 52 वर्ष), निवासी खिरक पट्टी थाना सदर बाजार, झांसी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है

आरोपी के विरुद्ध न्यायाधीश काजल रेनीवाल, JMFC करैरा द्वारा प्रकरण क्रमांक MJCR 143/2023 धारा 125(3) दंप्रसं (CrPC) में राखी जाटव के मामले में ₹90,000 की वसूली गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था

गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक मनीष कुमार एवं नरेन्द्र राजपूत की प्रमुख भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!