करैरा। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को करेरा स्थित महेसाणा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड दूधसागर नेशनल अमूल के अवशीतन केंद्र पर सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (SPCDF) के तत्वावधान में “राष्ट्रीय एकता दिवस” का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एवं “बिना सहकार नहीं उद्धार” के सिद्धांत को किसानों और दूध उत्पादकों तक पहुँचाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में सरदार पटेल जी के महान योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा एकता और सहकार की भावना को सशक्त करने के लिए एकता दौड़/ एकता मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों दूध उत्पादकों एवं सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श अमित शाह द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2025 को गुजरात के आनंद में सहकारिता की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु बहु राज्य सहकारी संस्था “सरदार पटेल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (SPCDF)” की स्थापना की गई थी।
इस फेडरेशन का प्रमुख उद्देश्य देशभर के दूध उत्पादकों को एक मंच पर संगठित करना है, ताकि हर किसान, हर गांव और हर दूध उत्पादक पारदर्शी बाजार व्यवस्था, उचित मूल्य निर्धारण तथा आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में आप भी अपनी सहभागिता करने के लिए आमंत्रित है।
