करैरा।शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित मोदी वाली माता मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। 29 से 30 अक्टूबर की रात चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी दानपेटी को तोड़ दिया और उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गए। मंदिर कमेटी के अनुसार दानपेटी लगभग 5 से 6 महीने से नहीं खोली गई थी, जिसमें करीब 15 से 20 हजार रुपये की नगदी रखी थी। चोरों ने नगदी के साथ माता के ऊपर चढ़ा हुआ छत्र, शंख, झालर, पीतल के घंटे सहित अन्य

पूजावस्तुएं भी चुरा लीं। यह मंदिर पुराने थाने के पास, पुराने अस्पताल रोड पर स्थित है। मंदिर में चोरी की यह घटना चौथी या पाँचवीं बार हुई है। इसके पहले भी कई बार चोरी हुई, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी की

घटनाओं से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा के लिए रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
