चोरी के खुलासे के साथ,अबैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। पुलिस ने चोरी की बारदात का खुलासा करने कर साथ ही अवैध शराब दोनों मामलों का पर्दाफाश किया है पुलिस ने चोरी के आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए, वहीं दूसरी कार्रवाई में दो शराब तस्करों से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया।


पहली कार्रवाई में ग्राम आवास निवासी सृष्टि यादव की रिपोर्ट पर जांच के बाद आकाश (18) पुत्र धर्मेन्द्र परिहार निवासी ग्राम अलगी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से चार सोने जैसे मोती, दो चांदी जैसी चूड़ियां, एक चांदी जैसा सिक्का और दो जोड़ पायल बरामद किए गए
दूसरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ (IPS) के निर्देशन में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान की टीम ने घनश्याम कुशवाह (28) और राजेंद्र उर्फ राजू लोधी (27), दोनों निवासी ग्राम टीला थाना करैरा को दिनारा–थनरा रोड गौशाला के पास पकड़ा।


दोनों के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब (कीमत ₹12,000) और मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000) जब्त की गई। आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई में उनि रामानंद पचौरी, प्रआर हिमांशु चतुर्वेदी, आर. दीपक कुमार, आर. पवन राठौर और आर. हुकुम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!