दिनारा रेस्ट हाउस के पास कुएं में गिरी गाय, दीपक कल्लू महाराज ने उतरकर बचाई जान

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


‘दिनारा की आवाज’ ग्रुप से मिली सूचना पर पहुंचे मौके पर, दी नई ज़िंदगी

करैरा। दिनारा में मानवता और गौ सेवा का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए दीपक कल्लू महाराज ने एक गाय की जान बचाई जानकारी के अनुसार, रेस्ट हाउस के पास कॉलोनी के समीप स्थित एक कुएं में एक गाय गिर गई थी।


यह खबर सोशल मीडिया ग्रुप ‘दिनारा की आवाज’ के माध्यम से गौ सेवकों तक पहुंची। सूचना मिलते ही दीपक कल्लू महाराज बिना देर किए मौके पर पहुंचे और स्वयं कुएं में उतरकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया


गाय को बाहर निकालने के बाद उसका उपचार किया गया और उसे नई ज़िंदगी मिली मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दीपक कल्लू महाराज की बहादुरी और सेवा भावना की जमकर सराहना की


स्थानीय लोगों का कहना है कि कल्लू महाराज पिछले कई वर्षों से गौ सेवा में लगे हुए हैं और जब भी कहीं घायल या संकट में पड़ी गाय की जानकारी मिलती है, वे तुरंत पहुंचकर उसकी सेवा करते हैं।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!