चयनित पुस्तकों के साथ साहित्यकार “निराला” सम्मान से सम्मानित

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

माँ शिवरानी स्मृति शिक्षा साहित्य संस्थान के आयोजन में पहुचे धूमेशवर धाम के पीठाधीश्वर


करैरा। माँ शिवरानी स्मृति शिक्षा साहित्य संस्थान करैरा और सीता सेंट्रल हायर सेकेंडरी स्कूल करैरा के द्वारा आयोजित निराला सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें चयनित कविता संग्रह और कहानी संग्रह के रचनाकारों को पुरुस्कृत और सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धूमेश्वर धाम के संत श्री श्री 1008 श्री अनुरुद्धवन जी महाराज महामंडलेश्वर उपस्थित रहे साथ ही प्रसिद्ध साहित्यकार डा. बृजलता मिश्र उपस्थित रहीं ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. उमाशंकर खरे पृथ्वीपुर द्वारा की गई, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पूरन चन्द्र शर्मा, दतिया, डॉ अरविंद श्रीवास्तव असीम झांसी, श्रीमती रमा शुक्ला झांसी, समाजसेवी श्री सुरेश बंधु, श्री संतोष पटैरिया महोबा उपस्थित रहे ।
आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित किया तो वहीं दीपिका आर्या देहरादून के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई ।


स्थानीय साहित्यकार और विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया तत्पश्चात चयनित पुस्तकों की घोषणा की गई कविता संग्रह में प्रथम पुरुस्कार डा. राज गोस्वामी दतिया, द्वितीय डा. अरविंद श्रीवास्तव असीम झांसी, तृतीय स्थान डॉ. एम एस श्रीवास्तव पृथ्वीपुर, सांत्वना डा. बृजलता मिश्र झांसी को प्राप्त हुआ तो वहीं कहानी संग्रह में प्रथम पुरुस्कार श्रीमती रतना कौशिक जयपुर, द्वितीय अमिता त्रिवेदी भोपाल, तृतीय जितेन्द्र कुमार वाजपेयी और सांत्वना पुरुस्कार डॉ. अंजू सक्सेना जयपुर को दिया गया साथ ही सभी साहित्यकार साथियों को साहित्यकार श्री रमेश वाजपेयी श्री पवन वाजपेयी ने शाल बैग सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।


देशभर से आये कवियों ने कविता पाठ किया कविता पाठ करने वाले कवियों ने अपनी कविताओं का शानदार प्रस्तुतिकरण किया जो इस प्रकार हैं..डॉ उमाशंकर खरे पृथ्वीपुर,आचार्य पं. पूरन चन्द्र शर्मा दतिया,पं. मनीराम शर्मा दतिया,डॉ मैथिली शरण श्रीवास्तव पृथ्वीपुर ,जितेंद्र वाजपेयी बांदा, श्री दीप पाण्डे सामली हरिद्वार,प्रदीप मिश्र मेरठ, श्याम श्रीवास्तव सनम डबरा,डॉ.आनंद श्रीवास्तव प्रयागराज, विजय प्रकाश सेनी,झांसी,साकेत सुमन चतुर्वेदी झांसी, अमिता त्रिवेदी भोपाल,अनीता सक्सेना भोपाल, राकेश कुमार सिंह शिवपुरी,श्रीमती मेघा अग्रवाल नागपुर, मंजू खरे दतिया, जितेन्द्र तिवारी ग्वालियर,संध्या निगम झांसी, डॉ अजित कुमार जैन आगरा आदि के साथ स्थानीय साहित्यकार साथियों ने कविता पाठ किया ।
पूज्य संत श्री अनिरुद्धवन महाराज ने अपने आशीर्वचन में आयोजन की प्रशंसा की और धूमेश्वर धाम पर कवि गोष्ठी आयोजित करने की बात रखी ।
आयोजन में जनपहल न्यूज़ के संस्थापक नरेंद्र तिवारी और पत्रकार संजय विलैया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव और प्रमोद गुप्ता भारती ने किया और आभार प्रदर्शन रमेश चन्द्र वाजपेयी ने किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!