करेरा। थाना दिनारा पुलिस ने कस्बा भ्रमण के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की है पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई नारायण सिंह बंजारा थाना दिनारा स्टाफ के साथ कस्बा भ्रमण पर थे इस दौरान दबरा गांव के मोड़ पर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डामरौन कला में परान वाले कच्चे रास्ते के पास एक व्यक्ति शराब रखकर बेचने की फिराक में बैठा है।
सूचना पर तत्परता दिखाते हुए एएसआई नारायण सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति सफेद रंग की दो प्लास्टिक की कैनों के साथ बैठा मिला पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराह साक्षी संदीप दुबे निवासी डामरौन तथा आरक्षक दीपक मौर्य की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ राधेश्याम कंजर पिता अशोक कंजर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा बताया दोनों कैनों की जांच करने पर प्रत्येक में 35-35 लीटर, कुल 70 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब बरामद हुई आरोपी के पास शराब रखने अथवा बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था
पुलिस ने मौके से दोनो कैन सहित शराब जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7,000 बताई जा रही है। साथ ही दोनों कैनों से एक-एक लीटर के सैंपल लेकर सीलबंद किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाकर मामला पंजीबद्ध किया गया।
