धार की घटना के बाद दिनारा में पटाखा बिक्रेताओं पर सख्त दिखा पुलिस का रुख

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

दिनारा। धार जिले में एक पटाखा दुकान में लगी भीषण आग से आस-पास की कई दुकानें जलकर खाक हो गईं इस घटना के बाद पूरे शिवपुरी जिले में हड़कंप मच गया सुरक्षा को लेकर गंभीर हुई प्रशासन और पुलिस ने अब सख्ती बढ़ा दी है दिनारा कस्बे में भी पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस का सख्त रुख सामने आया है


दिनारा पुलिस ने इस बार फुल प्रूफ तैयारी की है थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी दुकानदार टेंट नहीं लगाएगा, केवल चद्दर या साधारण ढांचे का उपयोग ही किया जा सकेगा

चद्दर लगाओ तभी लाइसेंस मिलेगा थाना प्रभारी

थाना प्रभारी चौहान ने कहा, जो दुकानदार हमारी शर्तों का पालन नहीं करेगा, उसे लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा टेंट लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है अगर दुकान पर चद्दर का सीमित उपयोग होगा, तभी हम लाइसेंस जारी करेंगे यह सब आपकी और लोगों की सुरक्षा के लिए है

रेस्ट हाउस पर 30 दुकानों के सामने सुरक्षा की चुनौती

दिनारा के रेस्ट हाउस मैदान में लगभग 30 पटाखा दुकानों की अस्थायी अनुमति दी गई है, लेकिन इन दुकानों के सामने कई तरह की चुनौतियाँ हैं जगह की कमी, सुरक्षा मानकों का पालन, और बढ़ती पुलिस निगरानी। वहीं, प्रशासन और पुलिस के लिए भी यह एक बड़ी परीक्षा है कि वे जिम्मेदार अधिकारियों के बनाए गए नियमों को किस तरह सख्ती से लागू करवा पाते हैं
दुकानदारों का कहना है कि नियम इतने सख्त कर दिए गए हैं कि उन्हें दुकान लगाने में भी कठिनाई हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता सुरक्षा है, और बीते हादसों को देखते हुए अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे थाना प्रभारी द्वारा बताए गए नियमों का पूरी तरह पालन करें उल्लंघन की स्थिति में न सिर्फ लाइसेंस रद्द होंगे बल्कि कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!