करैरा। आखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस कार्यकारणी में करेरा की रचना शेरसिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। बता दे कि रचना पूर्व में महिला कांग्रेस की

जिला अध्यक्ष रह चुकी है। रचना शेर सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया वही रचना की नियुक्ति पर उनके स्नेहीजनों ने उन्हें बधाई दी है।

