जन शिक्षा केंद्र शा.उत्कृष्ट उ मा वि करेरा में शैक्षिक संवाद संपन्न

0 minutes, 1 second Read
0Shares


करैरा ।जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार के निर्देशन में तथा बीआरसी विनोद तिवारी के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेरा में कक्षा एक और दो को पढ़ने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया । मास्टर ट्रेनर सुनील भार्गव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । BAC महेश कुमार लोधी द्वारा बताया गया कि शैक्षिक संवाद नई शैक्षिक पद्धतियों और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करता है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
शैक्षिक संवाद शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाने और सीखने के अपने अनुभव साझा करने, नई विधियाँ सीखने और शैक्षिक समृद्धता स्थापित करने के लिए एकत्र होने का एक मंच है, जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शिक्षक, छात्र और अन्य प्रतिभागी एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं ताकि ज्ञान को साझा किया जा सके और सीखने की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया जा सके। जन शिक्षक संदेश जैन एवं सुनील भार्गव द्वारा बताया गया शिक्षक अपने शिक्षण-सिखाने के अनुभवों, सफल रणनीतियों और चुनौतियों को एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। जन संवाद का संकुल प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय करेरा अरविंद यादव द्वारा अवलोकन भी किया गया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक संवाद में शत प्रतिशत विद्यालयों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
इस अवसर पर जन शिक्षक बृजमोहन, जितेंद्र बैस, देवी सिंह पाल, ललिता भरदैले, रामबाबू कर्ण,राधा कुशवाहा, प्रतिमा तिवारी रामकिशन कुशवाहा सहित अन्य प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!