मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा गांधी पार्क में 15वें नव दुर्गा महोत्सव की तैयारी

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆ ​स्वास्थ्य शिविर, गरबा डांडिया, और रावण दहन: शिवपुरी में नव दुर्गा महोत्सव का अनोखा रंग
​गांधी पार्क में 2 अक्टूबर को होगा 90 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन
​नवरात्र में स्वास्थ्य, संस्कृति और एकता का संदेश देगा शिवपुरी का नव दुर्गा महोत्सव
​शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसायटी माँ अम्बे एसोसिएशन द्वारा विगत 15 वर्षों से गांधी पार्क मैदान में आयोजित हो रहे नव दुर्गा महोत्सव का इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 22 सितंबर, 2025 से शुरू होकर 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। इस महोत्सव में माता की स्थापना, रावण दहन के साथ-साथ अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। करण अर्जुन की जानकारी दिए जाने के लिए आयोजन समिति द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन स्थानीय होटल मातोश्री में किया गया।

​कार्यक्रमों का विवरण:

​21 सितंबर: दोपहर 1:30 बजे माताजी का आगमन और कलश यात्रा।
​22 सितंबर: प्रातः 7:30 बजे माताजी की स्थापना और शाम 4 बजे से रंगोली प्रतियोगिता।
​23 सितंबर: सुबह 10 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता और शाम 6 बजे से गणेश प्रतिमा सजाओ प्रतियोगिता।
​24 सितंबर: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजियो थेरेपी स्मिता गोयल, होम्योपैथिक डॉ रवि गोयल और आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉ अनिल वर्मा के लिए हेल्थ कैंप।
​25 सितंबर: झांसी के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा हेल्थ कैंप, जिसमें नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एन.एस. सेंगर, गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. आर.पी.एस. बुंदेला और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीक शिवहरे सेवाएं देंगे।
​26 सितंबर: रात्रि 9 बजे से जबलपुर के कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण, भजन संध्या और खाटू श्याम दरबार का आयोजन। साथ ही छप्पन भोग और पूड़ी-सब्जी का वितरण भी किया जाएगा।
​27 सितंबर: रात्रि 8 बजे से मुंबई के डी.जे. कलाकारों द्वारा लाइव गरबा डांडिया का मुख्य आकर्षण।
​28 सितंबर: सुबह 10 बजे से ग्वालियर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत और चेस्ट फिजिशियन डॉ. दीपक चोपड़ा द्वारा हेल्थ कैंप। रात्रि 8 बजे से इंटर क्लब डांडिया प्रतियोगिता।
​29 सितंबर: रात्रि 8 बजे से स्कूल और प्रोफेशनल गरबा डांडिया प्रतियोगिता।
​30 सितंबर: सुबह 7 बजे से हवन पूजन और दोपहर 3 बजे से माताजी का विसर्जन।
​2 अक्टूबर: दोपहर 3 बजे से श्रीराम शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांधी पार्क मैदान पहुंचेगी, जहां शाम 7 बजे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
​प्रतिदिन शाम 7:30 बजे संगीतमय महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जो विशेष रूप से दर्शनीय होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर राजेश ठाकुर, बंटी शिवहरे, संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, सतीश शर्मा, किशोर जैमिनी, टानु राजोरिया आदि मौजूद रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!