◆ आईपीएस आयुष जाखड़ होंगे मुख्य अतिथि ।
करैरा। साहित्यकार प्रमोद गुप्ता भारती की पुस्तक” राम लिखाते हैं ” का विमोचन कार्यक्रम आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 विश्व हिन्दी दिवस पर स्थानीय ताज विलास पैलेस करैरा पर दिन के 1 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आयुष जाखड़ आईपीएस,एसडीओओपी करैरा उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.कट्ठिल करेंगे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र गुप्ता एसडीओपी ग्वालियर, ब्रम्हेन्द्र गुप्ता उपायुक्त विकास, सुनील शर्मा, उप जेल अधीक्षक उप जेल करैरा, साहित्यकार घनश्याम योगी, नगर निरीक्षक करैरा श्री विनोद छावई,होंगे। रमेश शाक्य आदि उपस्थित रहेंगे। साथ ही शिवपुरी और करैरा के समस्त साहित्यकार, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।
प्रमोद गुप्ता भारती की इस पुस्तक के पूर्व बारह पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है और यह तेरहवीं काव्य कृति है।
