पिछोर नगर परिषद के दो कर्मचारी 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

पिछोर। नगर परिषद में लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कर्मचारियों की पहचान टाइमकीपर रामबाबू त्रिपाठी और लेखपाल दीपक सिंह बनाफर के रूप में हुई है।

यह मामला प्रिंटर टेंडर के बिल भुगतान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विशाल केवट ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी से इस संबंध में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछोर के सीएमओ आनंद शर्मा ने बिल भुगतान के लिए उनसे 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

योजना के अनुसार, 60,000 रुपये की कुल रिश्वत राशि में से, पहली किस्त के रूप में 30,000 रुपये का भुगतान तय किया गया था। गुरुवार को, जब शिकायतकर्ता ने लेखपाल दीपक सिंह बनाफर के निर्देश पर टाइमकीपर रामबाबू त्रिपाठी को पैसे दिए, तो लोकायुक्त टीम ने तुरंत छापा मारा और दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीएमओ ने आरोपों को नकारा

इस मामले में पिछोर के सीएमओ आनंद शर्मा ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि टेंडर ऑनलाइन हुआ था और उनकी ठेकेदार या उसके इंजीनियर से कभी कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने जांच का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कार्यालय में वॉइस वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी जांच की जा सकती है।

लोकायुक्त की कार्रवाई जारी

लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाहा ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत 1 सितंबर 2025 को दर्ज की गई थी, और सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!