करैरा। किसानों के हितों की आवाज उठाने वाले पुरुषोत्तम रावत की प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस इकाई शिवपुरी जिले के जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। ज्ञात हो कि श्री रावत करैरा सहित सम्पूर्ण जिले में कई वर्षों से जनता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे थे।पुरुषोत्तम रावत को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी के वरिष्ठ जनों,कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों ,इष्ट मित्रों सहित पत्रकारों ने बधाई दी है।
