करैरा। फारेस्ट टीम का एक मददगार चेहरा भी उस समय सामने आया जब विगत रात्रि 26 अगस्त को लगभग 11:बजे अमोला थाना के नजदीक हाईवे किनारे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल व्यक्ति रोड किनारे साइड में पड़ा हुआ देखकर वन विभाग की टीम के द्वारा तत्काल 108 और 112 पर कॉल किया गया 15 से 20 मिनट इंतजार के बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता हेतु रवाना किया, घायल व्यक्ति के द्वारा विभाग की टीम को बताया गया कि वह सिलनगर गांव में किसी रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए जा रहा था तभी सड़क किनारे उसकी गाड़ी अनबैलेंस होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई एवं उसको गंभीर चोट का सामना करना पड़ा, सड़क पर पड़े हुए घायल व्यक्ति को देखकर वन विभाग की टीम द्वारा दुर्घटना की बड़ी आशंका को देखते हुए उसे चिकित्सा सहायता हेतु 108 के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हेतु रवाना किया,वन विभाग टीम मे वन परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मण मीणा परिक्षेत्र सहायक अमोल मोहन लोधी एवं ड्राइवर शिवम पाठक की संवेदनशीलता से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को राहत मिल है और तत्काल उपचार से उसकी जान बच गई।
