◆ लायंस क्लब ने गोद लिया है विद्यालय
करैरा। समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सेंट्रल करेरा ने आज ग्राम नारही स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय को सीलिंग फेन भेंट किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एमजेएफ लायन अशोक ठाकुर पूर्व प्रांतपाल, विशिष्ट अतिथि द्वय लायन विनोद शर्मा पूर्व जोन चेयरपर्सन, लायन अनिल उपाध्याय सेक्रेट्री लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल थे।
इस दौरान माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक पंकज श्रीवास्तव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लायन अशोक ठाकुर ने कहा कि इस स्कूल की दशा और दिशा देखकर कहा जा सकता है कि वास्तव में यहां के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि स्कूल व्यवस्थित है सभी बच्चो को यूनिक यूनिफॉर्म में होने पर नही उभोने बच्चो की तारीफ की,अशोक ठाकुर ने कहा कि यह तो शुरुआत है यहां और किस सामग्री की जरूरत है आप हमें बताए हम उन्हें पूरा करेंगे।इस दौरान लायंस क्लब करेरा सेंट्रल अध्यक्ष डॉ0 लायन बृजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी सरकारी स्कूल को लायन्स क्लब की ओर से गोद लेने का विचार काफी दिनों से था,नारही के मावि को लायंस क्लब गोद ले रहा है और समय समय पर यहाँ की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम सचिव लायन शीतल अग्रवाल, लायन नरेंद्र तिवारी, लायन मंगला अग्रवाल, लायन ज्योति अग्रवाल, लायन कुनिका अग्रवाल शाला प्रधानाध्यापक पंकज श्रीवास्तव के अलावा शाला का समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।
