◆उत्कृष्ट पंचायतों को किया गया सम्मानित
करैरा। जनपद पंचायत के सभागार में आज पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एसडीएम अजय शर्मा, एसडीओपी आयुष जाखड़ (आईपीएस), हेमंत सूत्रकार मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद करेरा, पुष्पेंद्र जाटव जनपद अध्यक्ष उपस्थित रहे।


जनपद पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला के आरंभ में सभी का पुष्पहार से स्वागत किया गया तदोपरान्त सूचकांक 1.0 की कार्यशाला में उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सूत्रकार द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में विस्तार से बताया गया।


जनपद करेरा में विकास सूचकांक (PAI 1.0) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत बम्हारी को प्रथम, सिरसौद को द्वितीय, दुमदूमा को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। 10 पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं 10 पंचायतों को सांत्वना प्रमाण पत्र का वितरण किया गया
कार्यक्रम के दौरान जिले से मास्टर ट्रेनर मनीष पांडे जी के द्वारा बताया गया कि PIA 1.0 वित्तीय वर्ष 2022-23 के विमोचन एवं पाई2.0 के वित्तीय वर्ष 2023- 24 का पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि
पंचायतों के समग्र एवं समावेशी विकास को प्रदर्शित करता हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को जनपद जिला राज्य एवं नेशनल लेवल पर भी सम्मानित किया जाएगा।।

आने वाले समय में PAI 2.0 के पोर्टल के आधार पर पंचायत के विकास का मूल्यांकन किया जाएगा जिसमें सरकार ने लाइन डिपार्टमेंट (शिक्षा, स्वास्थ्य पंचायत एवं महिला बाल विकास,PHE, सामाजिक न्याय, राजस्व विभाग,एवं पशुपालन) आदि विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

डेटा की विसंगति को दूर करने के लिए भारत सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रहे विकास के मूल्यांकन को सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है।
ग्राम पंचायत के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर एक डैश बोर्ड पर देखा जा सकेगा।कार्यशाला का संचालन श्री प्रीति लोधी बीसी rgsa ने किया,वहीं टीएमपी पोर्टल पर प्रविष्टि रिसोर्स पर्सन अमित डबरिया मनोज कुशवाह एवं टीम ने किया

कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से हिमांशी गुप्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग से सत्य पाल शेखरन। एवं Srlm से सुमित गुप्ता जिले से मास्टर ट्रेनर मनीष पांडे सहित सरपंच ,सचिव,रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
