करेरा ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आईटीबीपी, करेरा में CMP के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय निपुण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्लस्टर से जुड़े सभी 9 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भाग लिया। जिनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अम्बाह, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय टीकमगढ़ ,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डबरा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दतिया,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिंड ,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुरैना ,पीएम श्री केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय श्योपुर ,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भा.ति.सी.पू. शिवपुरी एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भा.ति.सी.पू. करेरा के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के तहत छात्रों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (Foundational Literacy and Numeracy – FLN) के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अशोक कुमार सारस्वत के स्वागत भाषण व माँ सरस्वती के पूजन से हुई, तदोपरांत विद्यालय के नन्हे -नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों व स्वागत कार्ड से सभी अतिथियों का मन मोह लिया| बैठक में शिक्षण-अधिगम में नवीन रणनीतियों, शिक्षकों के प्रशिक्षण, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों की सीखने की गति को मापने के मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमे प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने उनके विद्यालय में विभिन्न नवाचार से अवगत कराया | प्राचार्य श्योपुर पवन सिंह मीना ने कहा प्राथमिक शिक्षा को उच्च स्तर ले जाने की बात कही गई, वहीँ प्राचार्य टीकमगढ़ संतोष सोनी ने कहा इस प्रकार की मीटिंग से प्राथमिक शिक्षण में आने वाली कठिनाइयों को चिन्हित करके उनके निदान पर जोर दिया गया | मीटिंग के सकुशल सम्पन्न होने में सभी प्राथमिक शिक्षकों का विशेष योगदान रहा | अंत में, सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि क्लस्टर स्तर पर आपसी सहयोग, संसाधन साझा करने और नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों के माध्यम से निपुण भारत के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त किया जाएगा।
