◆ दुकानदार पर हुये जान लेबा हमले एवं वायरल वीडियों पर कार्रवाई
भौती। थाना भाँती पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
एक अगस्त को फरियादी राजा उर्फ रिषभ गुप्ता पुत्र स्व० रामस्वरुप गुप्ता उम्र 32 साल निवासी भौंती ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 29.07.2025 के रात्रि 9.56 बजे करीबन पांच -छहः लोग


मुंह बांधकर हाथ में लाठी डंडे लेकर मेरी दुकान पर आये और बिना बात के मुझे मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगे मैने आवाज से उन लोगो में से तीन लोग दीपक शर्मा, कार्तिक शर्मा, प्रमोद शर्मा को पहचान लिया व तीन अन्य लोग थे । दीपक शर्मा ने जान से मारने की नियत से हाथ में लिये डंडा मेरे सिर में मारा । एक लड़के ने जान से मारने की नियत से मेरी तरफ देसी कट्टा तान कर कट्टा से फायर कर दिया जिसकी गोली मेरी दुकान की शटर में लगी


जिससे शटर में छेद हो गया व आरोपीगणो ने जान से मारने की धमकी देकर चले गये । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भौंती पर अप0क्र0 244/25 धारा 109(1), 115(2) 296,3(5) BNS कायम कर आरोपीगणो की तलाश शुरु कर दी । हत्या के प्रयास का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक


शिवपुरी श्री संजीव मुले द्वारा आरोपीगण को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये बाद एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में टीम घटित कर निरी0 मनोज राजपूत थाना प्रभारी भौती व पुलिस फोर्स द्वारा तीन आरोपीगण 01. वीकेश पुत्र महात्तम सिंह यादव उम्र 21 साल नि0 पटसेरा थाना पिछोर, 02. भगत सिंह पुत्र चन्दन सिंह यादव उम्र 20 साल नि0 पटसेरा थाना पिछोर, 03. पवन पुत्र विक्रम सिंह लोधी उम्र 20 साल नि0 पायगा थाना

मायापुर को गिरफ्तार कर आरोपी वीकेश लोधी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड, एवं प्रथक प्रथक तीन मोबाइल व एक मोटर सायकिल जप्त कर प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस इजाफा की गयी है एवं आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
