फारेस्ट टीम ने खण्डों का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


करैरा। वनपरिक्षेत्राधिकारी, वन परिक्षेत्र करैरा की टीम द्वारा करैरा रेंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए
सिरसौद चौराहा करैरा क्षेत्र से एक संदिग्ध स्वाराज ट्रैक्टर ट्रॉली को
जिसमे खंडा पत्थरों का अवैध परिवहन किया जा रहा था, को जप्त किया है।
वनपरिक्षेत्राधिकारी लक्षमण मीणा में बताया कि सिरसौद चौराहा करैरा क्षेत्र से जप्त संदिग्ध स्वाराज ट्रैक्टर वाहन क्रमांक MP33AC9310 की प्रारम्भिक जॉच की गई जिसमें ईटीपी क्रमांक 2501013346 दिनांक 11.08.2025 अनुसार प्रदर्शित मात्रा 3.55 घन मीटर बोल्डर / खण्डा से लगभग दोगुनी मात्रा वाहन में मौके पर पाई गई है। खनिज परिवहन में पाई गई इस प्रकार की अनियमित्ता से न केवल वनक्षेत्र में अवैध उतखनन की सम्भावना को बल मिल रहा है, बल्कि आम नागरिकों की सडक सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है तथा साथ ही साथ बडे स्तर पर शासन को भी राजस्व हानि उठानी पड रही है।

वनपरिक्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह मीणा ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर-ट्राली को करैरा रेंज में रखा गया है। वन विभाग क्षेत्र में अवैध खनन और गैर वानिकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध रेत,पत्थर,लकड़ी,खंडा, मुरम आदि के खिलाफ आंगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।


0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!