79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाये -एसडीएम

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, अधिकारियों को दायित्व सौंपे

करेरा। 79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाने के लिए एसडीएम अजय शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में एक बैठक आयोजित कर हर्ष उल्लास से मनाए जाने के निर्देश एसडीएम ने दिए। बैठक में कार्यक्रम को लेकर प्रतिवर्ष की भांति दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय करेरा के प्रांगण में मनाया जाएगा। बैठक में बरसात को दृष्टिगत रखते हुए केवल सीमित समय में 7 सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए। सभी विभागों द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारी के नाम 10 अगस्त तक दिए जाने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात दिए गए नामो पर विचार नहीं किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप 13 अगस्त को दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने देश, प्रदेश की सर्वोत्तम प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत सूत्रकार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री स्वीटी मंगल, नगर पंचायत अधिकारी गोपाल गुप्ता, थाना प्रभारी सहित समस्त खंड स्तरीय प्रमुख, नगर के वरिष्ठ पत्रकार गण, उपस्थित थे।एसडीएम ने सभी उपस्थित लोगों से कार्यक्रम को गरिमा मय बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। सुझावों पर अमल करने के निर्देश संबंधितों को दिए। नगर में साफ सफाई,विद्युत व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट, कुर्सियों, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की निर्देश संबंधितों को दिए।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!