दो साल की सेवा के बाद SDOP मुकाती का भोपाल स्थान्तरण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆एसडीओपी मुकाती को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई, ◆नवागंतुक आईपीएस एसडीओपी श्री झाखड भी सम्मिलित हुए

करेरा। पिछले 2 वर्षों से पदस्थ एसडीओपी शिवनारायण मुकाती का स्थानांतरण भोपाल हो जाने से उन्हें अनुविभाग पुलिस परिवार द्वारा भावभीनी विदाई स्थानीय गार्डन में दी गई। इस अवसर पर नवागंतुक एसडीओपी आईपीएस आयुष झाखंड भी मौजूद रहे। श्री झाखड का पुलिस परिवार ने जन्मदिन भी मनाया। वे 36 वर्ष के हो गए। उसी के साथ उनका भी स्वागत सम्मान कर पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विदाई समारोह में एसडीएम अजय शर्मा ने कहा कि श्री मुकाती का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। वे सफल पुलिस अधिकारी है। उनका प्रशासन, पुलिस एवम आमजन से मधुर संबंध रहे है। इस अवसर पर तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, नगर निरीक्षक करेरा विनोद सिंह छावई सहित समस्त थाना के थाना प्रभारी, एसडीओपी कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।एसडीओपी श्री मुकाती ने अपने इस विदाई समारोह के लिए सभी पुलिस परिवार का आभार माना है एवं उन्होंने अपने कार्यालय में पड़ता रीडर सहित स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की।नवागंतुक एसडीओपी श्री आयुष जाखड़ ने सभी पुलिस परिजनों से कहा कि इसी प्रकार सहयोग मुझे भी करें और मैं आप लोगों के बीच एक बिना अनुभव वाला अधिकारी हूं।उन्होंने अपना परिचय सहित अन्य जानकारी देते हुए सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!