मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सौंपी रु 4.30 लाख की आर्थिक सहायता

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान ग्राम पचावली पहुंचकर हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों से भेंट की तथा उन्हें राज्य शासन की आरबीसी 6(4) योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की क्षति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और मौके पर ही मकान क्षति एवं आवश्यक खाद्यान्न सामग्री हेतु सहायता राशि के स्वीकृत पत्र हितग्राहियों को सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की हर घड़ी में अपने नागरिकों के साथ है, और राहत कार्यों को समयबद्धता और पारदर्शिता से पूर्ण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिनमें पतीराम जाटव को 70,000, चंपाल जाटव को 40,000, सविता जाटव को 40,000, भगचंद जाटव को 40,000, राजकुमारी जाटव को 40,000, संपत बाई केवट को 40,000, खुशलाल जाटव को 40,000, खेमचंद्र जाटव को 40,000, काला बाई जाटव को 40,000 तथा सीमा जाटव को 40,000 शामिल है। उपरोक्त अनुसार कुल 4,30,000 की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!