रात्रि में घुस आया मगर,ग्रामीणों में दहशत पंहुची फारेस्ट टीम ने किया रेस्क्यू

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैम । तहसील के ग्राम सलैया में ग्रामीण उस वक्त दहशत में आ गए जब मध्य रात्रि मे एक बड़ा मगरमच्छ गाव में घुस आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फारेस्ट विभाग को दी जिस पर वन विभाग करेरा की टीम रात्रि लगभग 3 बजे मौके पर पहुंच गई। जहां रात के अंधेरे में ही वैकल्पिक रोशनी व्यवस्था कर टीम ने परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का सफलतपूर्वक रेस्क्यू कर उसे पकड़ और आमोला ले जाकर सिंध नदी मे छोड़ा दिया। इस दौरान परिक्षेत्र सहायक दक्षिण अमोला मोहन लोधी, बलिराम अहिरवार डिप्टी रेंजर, कुलदीप गौर डिप्टी रेंजर वनरक्षक सौरभ तिवारी, ओम भार्गव, सुरक्षा श्रमिक भगवान, कल्याण इत्यादि गांव वालों का सहयोग रहा।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!