एक और सफलता: संस्कार निगोती का मध्य प्रदेश भवन विकास निगम में प्रबंधक पद पर चयन

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा।प्रतिस्पर्धा के दौर में सफलता के पायदान पर नगर के एक युवक ने फिर परचम हलराया है। प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि पवन निगोती के पुत्र संस्कार निगोती का चयन मध्य प्रदेश भवन विकास निगम में प्रबंधक के पद पर हुआ है। संस्कार निगोती की पद स्थापना ग्वालियर संभाग में की गई है। उल्लेखनीय है कि संस्कार निगोती पूर्व में सहायक प्रबंधक मध्य प्रदेश भवन विकास निगम बैतूल में पदस्थ थे। वहां से रिजाइन करके इस नए पद पर पदस्थ हुए हैं। संस्कार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इन्होंने 2022 में आईआईटी रुड़की से सिविल में इंजीनियरिंग करके पास आउट हुए थे। इसके पश्चात अंबुजा सीमेंट में मैनेजर के पद पर भी पदस्थ रहे।संस्कार निगोती का इस पद पर चयन गेट परीक्षा के माध्यम से हुआ है, जिसमे उन्हें उच्चतम अंक प्राप्त हुए है। संस्कार के प्रबंधक के पद पर पदस्थापना होने पर करेरा नगर में हर्ष व्याप्त है। संस्कार के चयन होने पर गणमान्य नागरिकों, राजनैतिक जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओ, साहित्यकारों, समाजसेवियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!