◆खनियांधाना के फरियादि ने इसके मंसूबो को नाकामयाब कर ली थी करैरा पुलिस थाने मे शिकायत
करेरा। हानि ट्रेप मे लोगो को फसा लोगो को फसा कर मोटी रकम बसूली करने बाली मुख्य सरगना ज्योति यादव सहित एक महिला ,एक पुरुष को करैरा पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफास किया है। गिरोह द्वारा युवक का वीडियो बनाकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये एवं सोने के जेबरात ले लिए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.07.25 को फरियादी संतोष शर्मा पुत्र स्व. गौरीशंकर शर्मा निवासी ग्राम खनियाधाना ने पुलिस थाना करैरा आकर रिपोर्ट की,कि महिला ज्योती यादव निवासी करैरा द्वारा मुझे अपने घर के कमरे मे बंद कर जबरन मेरा वीडियो बना कर वीडियो बारयल करने एव जान से मारने की धमकी देकर तथा झूठे केस में फसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर दो सोने की अंगूठी, एक गले की चैन, 2 लाख48 हजार रूपये नगद ले लिए हैं।
युवक की रिपोर्ट पर आरोपीया ज्योति यादव,उषा यादव, सुंदर यादव ,नरेश यादव, निवासी करैरा एवं दो अन्य आरोपीगण के विरूद्ध पुलिस थाना करैरा मे अपराध क्रमांक 558/25 धारा 127 (2), 296,308(5),308(6), 3(5) बीएनएस पंजीवद्द किया गया था ।
पुलिस ने आज दो महिला आरोपियों सहित एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
