पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत “एक पूर्व छात्र-एक पेड़” मां के नाम अभियान में लगाए पौधे

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


करैरा। शिशु मंदिर करेरा में विद्यालय के दो पूर्वछात्रों का आगमन हुआ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्व छात्र भैया धीरज रावत अपने साथ पांच पेड़ लाया।और साथ में पूर्व छात्र भैया शुभम गुप्ता(अध्यक्ष गहाई युवा समाज करेरा) ने इन पांच पेड़ों की सुरक्षा के लिए पांच ट्री गार्ड लगाने की घोषणा की।
सर्वप्रथम भैया धीरज रावत और भैया शुभम गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर वंदना सत्र का प्रारंभ किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री उमाशंकर भार्गव जी ने विद्या भारती द्वारा आयोजित पर्यावरण पखवाड़े में जो कार्यक्रम होने हैं उनके बारे में विस्तार से भैया बहिनों को बताया।
भैया धीरज रावत ने भैया बहिनों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए प्रत्येक भैया बहन से एक वृक्ष मां के नाम लगाने को कहा।
वंदना के पश्चात दोनों पूर्व छात्र भैयाओं के साथ विद्यालय के भैया बहनों ने विद्यालय के बहार प्रांगण में पांच वृक्ष लगाएं। उपरोक्त जानकारी पूर्व छात्र एवं पर्यावरण प्रमुख आचार्य विनीत दुबे द्वारा प्रदान की गई l

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!