केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पहुंचे शिवपुरी,ITBP दूरसंचार वाहिनी में किया लोकार्पण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

•आई.टी.बी.पी शिवपुरी की 360 मैन बैरक व 38 आवासीय क्वार्टर, सेन्ट्रल फ्रंटियर भोपाल की अधीनस्थ अधिकारी मैस एवं 29वीं वाहिनी जबलपुर के 105 आवासीय क्वार्टरों का उद्घाटन

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, आई.टी.बी.पी शिवपुरी के प्रांगण में श्री बंदी संजय कुमार, गृह राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, आई.टी.बी.पी शिवपुरी की 360 मैन बैरक व 38 आवासीय क्वार्टर, सेन्ट्रल फ्रंटियर भोपाल की अधीनस्थ अधिकारी मैस एवं 29वीं वाहिनी जबलपुर के 105 आवासीय क्वार्टरों का उद्घाटन किया गया। इन भवनों के निर्माण का उद्धेश्य बॉर्डर पर तैनात हिमवीरों को अपने-अपने परिवारों को अत्याधुनिक सरकारी आवासों में रहने की सुविधा उपलब्ध करवाना है ताकि जवान अपने बच्चों की पढाई लिखाई, पालन पोशण तथा अपने माता-पिता की देखभाल अच्छी तरह से कर सकें।

इस अवसर पर श्री मनु महाराज, भा0पु0से0, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण महानिदेशालय भा0ति0सी0पु0बल द्वारा गृह राज्यमंत्री भारत सरकार का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में सर्वप्रथम शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की और कहा कि हमारे देश के सैनिक तथा सशस्त्र बल विषम परिस्थितियों में बॉर्डर तथा आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों की परवाह किए बगैर देश सेवा व पूरे जज्बे के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते है, इसलिए उनके परिवारों तथा बच्चों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान की जा सकें इसलिए भारत सरकार देश द्वारा सेवा में समर्पित जवानों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसरों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने अवगत करवाया कि भारत सरकार ससी0ए0पी0एफ कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी मेहनत, लग्न एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर श्री बंदी संजय कुमार, गृह राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती नेहा यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत शिवपुरी, श्रीमती गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नगरपालिका शिवपुरी, श्री रविन्द्र कुमार चौधरी, आई0ए0एस0, कलेक्टर शिवपुरी, श्री अमन सिंह राठौड,आई0पी0एस, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान, आई.टी.बी.पी शिवपुरी के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    अन्त में श्री महेश कलावत उप-महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि महोदय, अन्य गणमान्य अतिथि, मीडिया बंधुओं तथा हावा सदस्याओं का आाभर एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!