करैरा। कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री रचना शेर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शिवपुरी को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस नई दिल्ली द्वारा बिहार के जिला कैमूर का राष्ट्रीय आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। रचना शेरसिंह ने बताया कि वह कल अपने गंतव्य ले लिए निकल रही है और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी जिम्मेदारी से निभाएगी । बता दे कि बिहार में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए कांग्रेस वहाँ आब्जर्बर बनाकर अपने पदधिकारियो को भेज रही है ताकि चुनाव के लिए प्रत्याशियों की स्थिति को समझा जा सके।
