स्वामी रुद्र चेतनपुरी जी ने किया गुरुकुल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। निजी स्कूलों की श्रंखला में आज करैरा में एक नवीन स्कूल का शुभारंभ हुआ। कालेज रोड़ पर शुरू हुए गुरुकुल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ आज बगीचा धाम में रहने बाले संत स्वामी रुद्र चेतनपुरी जी महाराज ने फीता काटकर किया। स्कूल के साथ साथ यहाँ कम्प्यूटर अकेडमी भी संचालित की जाएगी।

आज सोमवार को स्कूल संचालक दिव्यराज सक्सेना ने सपरिवात पूजा अर्चना के साथ अपने नवीन शाखा का शुभारंभ कराया। बता दे कि श्योपुरा ग्राम में महामंडलेश्वर महाविद्यालय के नाम से पहले से इनकी संस्था संचालित है इसी ले क्रम में अब छोटे बच्चों के लिए गुरुकुल पब्लिक स्कूल की शुरुआत की है। कॉलेज रोड़ पर देव प्लाजा में ऊपरी मंजिल पर यह संचालित होगा। शुभारंभ के अवसर पर नरवर जनपद पंचायत अध्यक्ष पति गौरव पाल, पंडित सुशील द्विवेदी ,प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के सदस्य , विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!