अग्रवाल आदर्श महिला संगठन का ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन का ग्रीष्मकालीन निशुल्क शिविर का समापन बीते रोज हो गया। निशुल्क शिविर में ब्यूटीशियन, डांस, आत्मरक्षा के गुर, ड्रॉइंग व अन्य गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें


ब्यूटीशियन ज्योति लोधी, सुख विशाल आत्मरक्षा एवं डांस आशीष, म्यूजिक, ढोलक, अर्चिता मंगल द्वारा ड्राइंग सिखाई गई। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन हर वर्ष निशुल्क सिविल आयोजन करती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समापन रंगारंग कार्यक्रम द्वारा गया।

शिविर में आदर्श मातृ शक्तियों द्वारा योग शिक्षकों का सम्मान एवं योग दिवस के अवसर पर करो योग रहो निरोग के संदेश में सूर्य नमस्कार के द्वारा शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र ने महाराजा अग्रसेन के चरणों में दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, महामंत्री विकास गोयल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष मथुरा प्रसाद, महिला पदाधिकारी निशा अग्रवाल, अंजु गोयल, दीपा बंसल, रीना जैन, अनुराधा अग्रवाल मंच पर मौजूद रहे।

अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंघल का कहना है कि हम अधिकारों की मांग करते हैं हमें अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए अपने समाज के आदेश के लिए हमें आगे रहना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के पद अधिकारी उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमन अग्रवाल, महामंत्री उषा मंगल, कोष अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह मंत्री माधवी अग्रवाल, प्रचार मंत्री

मीना जैन, पूजा गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य ऋतु जैन, पूजा अग्रवाल रचना गोयल स्वीटी अग्रवाल संगीता सिंघल आरती अग्रवाल एवं समस्त मातृशक्ति मौजूद रही। मंच का संचालन मणिका शर्मा द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों को संगठन की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!