करैरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लंगूरी से चोरी हुए ट्रेक्टर के मामले को पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर सुलझा लिया और बरामद भी कर लिया,पल8स ने इस मामले।में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। ।


फरियादी निहाल सिहं कुशवाह पुत्र जनबेद सिह कुशवाह उम्र 43 साल नि0 ग्राम लंगूरी थाना करैरा ने उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि 20 जून रात्री करीवन 10.00 मेरा पावर ट्रक ट्रैक्टर 434 डीएस प्लस क्रमांक एमपी 33 जेडडी 8839 मेरे घऱ के पास बाउण्ड्री के अन्दर बनी गैराज मे रखा था । गेट पर बाहर से ताला लगा था । मैने करीवन सुवह 05.00 वजे देखा तो गैराज का ताला टूटा मिला और गैराज के अन्दर रखा मेरा ट्रैक्टर नही था मेरे


ट्रैक्टर को कुछे अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गये है । मेरे ट्रैक्टर की कीमत करीवन 05 लाख रूपये है । उपरोक्त रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4),305(ए), बीएनएक का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


पुलिस को विवेचना में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी किये गये ट्रेक्टर को एक स्कोर्पियो गाडी से सिद्ध बाबा रोड तरफ जा रहे है मुखबिर की सूचना की तस्दीक मे मय फोर्स के आनन्द सागर के बगल से सिद्ध बाबा रोड पर पहुंचे जहां मय फोर्स के साथ चैकिंग लगाई तो मुखविर द्वारा बतायी गयी स्कोर्पियो वाहन क्रं0 एमपी 09 एमजे 9009 आती हुयी दिखायी दी इसी


वाहन के पीछे एक ट्रेक्टर नीला सफेद रंग का जिस पर रजिस्ट्रेशन क्रं0 एमपी 33 जेडडी 8839 आता दिखा स्कोर्पियो को रोककर वाहन चैक किया जिसमे चालक के अलावा अन्य तीन लोग बैठे पाये गये एवं इनके पीछे आने वाले ट्रेक्टर को एक व्यक्ति चालक के द्वारा चलाकर लाया जा रहा था । ट्रेक्टर के चालक से ट्रेक्टर के संबंध में पूछताछ की तो ट्रेक्टर ड्राइवर अरविन्द्र यादव पुत्र वकील सिंह यादव उम्र 25 साल नि0 ग्राम लेंतरा थाना धीरपुरा जिला दतिया ने बताया कि ग्राम लंगुरी से रात्री में स्कोर्पियो मे बैठे सभी लोगो के साथ चोरी कर लाये है स्काँर्पियो में बैठे सभी व्यक्तियों के नाम पते पूछने पर आऱोपियो ने अपने नाम राघवेन्द्र पुत्र हरीराम यादव उम्र 28 साल नि0 पटरा थाना उन्नाव जिला दतिया, आकाश पुत्र मेहताव रजक उम्र 23 साल, अरविन्द्र पुत्र अवधेश केवट उम्र 22 साल, प्रतिपाल पुत्र हीरालाल यादव उम्र 34 साल नि0 गण लेंतरा थाना धीरपुरा जिला दतिया का होना बताया । उक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीगणों के कब्जे से मौके पर एक ट्रेक्टर व एक स्कोर्पियो को विविधत जप्त किया गया आरोपीगणो के विरूद्ध थाना करैरा मे अपराध क्रमांक 490/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध होने से विवेचना जारी है गिरफ्तार आरोपीगणो से चोरी गये ट्रेक्टर को खरीदने व बेचने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
