अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : तनाव मुक्ति और शांति का मार्ग है योग : जसवंत जाटव

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है और यह केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि विश्व की साझा सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। योग मुक्ति और शांति का मार्ग है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने नक्षत्र गार्डन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में कहीं। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री भैयासहाब लोधी व सहसंयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा रहे।

अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से मानसिक स्पष्टता, शांति और एकाग्रता बढ़ती है। यह अवचेतन मन को चेतन अवस्था में लाने में मदद करता है। डॉ. भव्या राणा ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है। कार्यक्रम में शिव योग की टीम जिसमें योगाचार्य विजय सेन, भुवन झा, सागर सोनी,
मेघा सोनी, रौनक सोनी ने योग आसन करवाए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन कार्यक्रम के सहसंयोजक हेमंत ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री भैया सब लोधी ने पिछोर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!