करैरा। आर.टी.सी., भा.ति.सी.पुलिस बल करैरा में 11वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनीष कटारिया, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनील कुमार डबराल, सेनानी के दिशा-निर्देशन में मनाया गया।


योग दिवस के इस उपलक्ष्य पर संस्थान के समस्त पदाधिकारियों सहित हिमवीर परिवारों तथा उनके बच्चों द्वारा भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। योग के आरम्भ में श्री जगदीश चन्दौलियां, सहा. सेनानी द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारियों, हिमवीर परिवारों तथा बच्चों का स्वागत करते हुए आज के दिन के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। संस्थान में तैनात योग प्रशिक्षकों विजय गौरव तथा कुलदीप कुमार द्वारा योग करवाया गया।


कार्यक्रम के अन्त में अनिल कुमार डबराल, सेनानी द्वारा अपने संक्षिप्त अभिभाषण में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों , हिमवीर परिवारों तथा बच्चों का इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए धन्यावाद ज्ञापित किया तथा उनके द्वारा योग की बारिकियों के बारे में तथा योग के लाभ एवं इसे सही प्रकार से करने के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की ।


इस उपलक्ष्य पर अमूल्य कुमार रॉय, द्वितीय कमान, श्री आशिष सिंह, सहा.सेनानी, ब्रजेश कुमार, सहा.सेनानी, पवन शर्मा, सहा.सेनानी उपस्थित रहे।


