मृत्यु भोज खाने के बाद करेरा के छिरारी गाँव मे फैला उल्टी दस्त 249 बीमार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


स्वास्थ्य टीम के साथ राजस्व अमला भी पहुँचा गावँ किया जा रहा उपचार
करैरा। तहसील मुख्यालय से करीब 18 km दूर छिरारी गाँव मे मृत्यु भोज करने के बाद गावँ में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई लगभग 249 लोग बीमार हुए।

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम तहसीलदार भी मौके पर पहुचें।
जानकारी के अनुशार छिरारी गावँ में कमल सिंह गुर्जर की मृत्यु के बाद उनकी तेरहवीं का आयोजन वुद्धवार उनके पुत्र हरकिशन

,जसरथ सिंह सिद्दार सिंह रणवीर गुर्जर के द्वारा किया गया। भोज कार्यक्रम में भोजन करने बालों में से 249 लोग दस्त से पीड़ित हो गए। जब मरीजो की हालत ज्यादा संख्या में खराब हुई तो इसकी

सूचना करेरा दी गई जिस पर एसडीएम अजय शर्मा, तहसीलदार कल्पना शर्मा,स्वास्थ्य टीम के साथ गावँ पहुचें और मरीजो का उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है दस्त का कारण विषाक्त

भोजन यानि फ़ूड पोईशनिंग है। जिले से फ़ूड इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर भोजन के सेम्पल लिए, जिसकी जाँच उपरांत आगे की कार्यवाही की के कर निगरानी रखने का निर्देश दिया। इस दौरान हल्का पटवारी विजय पाखरे, बलराम धाकड़,सीबीएमओ भी मौके पर मौजूद रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!