◆उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार पहारिया हुए विजयी
करैरा ।गहोई युवा जागृति परिषद का चुनाव आज रविवार को मतदान प्रक्रिया द्वारा गहोई भवन बस स्टैंड करैरा पर संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश कनकने एड सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील नौगरैया, नीरज तीतविलासी तथा मतदान क्रमांक 01 पर पीठासीन अधिकारी मुरारीलाल बेडर मतदान अधिकारी लखनलाल डेंगरे रामकृष्ण बिलेैया विमल कंथारिया मतदान क्रमांक 02 पर पीठासीन अधिकारी संतोष धूसर दिनेश नीखरा बृजेश सेठ अभिषेक लहारिया द्वारा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से एजेंटो के समक्ष संपन्न हुआ। गहोई वैश्य समाज सभा करैरा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद नीखरा महामंत्री सतीश बिलैया उपाध्यक्ष राजू नगरिया कोषाध्यक्ष अशोक नौगरैया संगठन मंत्री योगेश कनकने सभी के मार्ग दर्शन में निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर कुल 509 मतों में कुल 404 मत डाले गए जिसमें अध्यक्ष पद पर शुभम कनकने अम्मू को 219 मत प्राप्त हुए विशाल कनकने को 182 मत प्राप्त हुए तीन मतपत्र निरस्त हुए अम्मू को 37 वोटो से विजयी घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार पहारिया को 309 मत प्राप्त हुए डॉक्टर कौशल नरेश अमर को 87 मत प्राप्त हुए उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार पहारिया को 222 मतों से विजयी घोषित किया गया 08 मतपत्र निरस्त हुए चौरासी क्षेत्र से पर्यवेक्षक के रूप में शिवपुरी से मनोज बड़ेरिया तथा पिछोर से संजीव छिरोल्या उपस्थित हुए। प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी बिनोद कुमार छाबई, ए एसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रतिपाल सिंह चौहान राज यादव आदि टीम का विशेष सहयोग रहा।
