अबैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। पुलिस ने अबैध  हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इज़के कब्जे से दो कैनो में 100 लीटर शराब जपत की है। थाना थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना कि एक ब्यक्ति गणेश मंदिर के पास महुअर नदी के किनारे दो नीले रंग की प्लास्टिक की केनों मे शराब से भरी रखे हुए है किसी बाहन इंतजार मे खडा है।

मुखबिर के बताये स्थान पर तस्दीक हेतु पहुचे तो एक व्यक्ति दो नीले रंग की कैनों को रखे हुआ दिखा जो पुलिस को पास आते देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुभाष जाटव पुत्र रमेश जाटव उम्र 28 साल निवासी ग्राम फतेहपुर हाल आईटीबीपी गेट नम्बर 04 के पास करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया तब आरोपी के कब्जे से दो नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टी जिसमे 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जिसकी कीमत 15 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया आरोपी सुभाष जाटव पुत्र रमेश जाटव उम्र 28 साल निवासी ग्राम फतेहपुर हाल आईटीबीपी गेट नम्बर 04 के पास करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 476/25 धारा 34(2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!