भीषण गर्मी के बीच कार में लगी आग, सुरक्षित निकला परिवार, जरूरी सामान खाक

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


◆कानपुर से गुना जा रहा था शाहनबाज का परिवार, अमोला व सुरवाया के बीच फोरलेन पर लगी आग
करैरा।शुक्रवार को कोटा-झांसी फोरलेन पर अमोला-सुरवाया के बीच एक चलती कार में आग लग गई। यह तो गनीमत रही कि उसमें सवार परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया, अन्यथा गंभीर हादसा हो जाता।


शाहनबाज खान का परिवार कार से कानपुर से गुना जा रहा था। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच आज दोपहर 1 बजे जब कार अमोला और सुरवाया के बीच हाइवे पर जा रही थी, तभी उसमें से धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर खान परिवार की महिला और

बच्चे अपना जरूरी सामान लेकर सड़क पर आ गए। जबकि कार में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज उसमें ही रह गए, तब तक कार आग का गोला बन गई। इस दौरान हाइवे से गुजर रहे दूसरे वाहन वाले और स्थानीय लोग भी इकठ्ठे हो गए, लेकिन कार चंद मिनट में ही लोहे का ढांचा बन गई।


कार में आग लगने की वजह भीषण गर्मी के बीच लगातार गाड़ी चलने की वजह से वो इतनी गर्म हो गई कि देखते ही देखते वो आग का गोला बन गई।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!